गाजीपुर।पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में अपराध समीक्षा गोष्ठी किया

SHARE:

अपराध समीक्षा गोष्ठी किया गया। रिपोर्टर अजय कुमार
गाजीपुर।पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में अपराध समीक्षा गोष्ठी किया गया।
महोदय द्वारा सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। महोदय द्वारा बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं, शराब तस्कर, गौतस्कर तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, आई0जी0आर0एस0, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद थे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment