आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर में सैनिक ढाबा के पास शुक्रवार की देर रात्रि वेगनार और ट्रक की टक्कर

SHARE:

आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर में सैनिक ढाबा के पास शुक्रवार की देर रात्रि वेगनार और ट्रक की टक्कर

रिपोर्ट मंजू शर्मा  बिंद्राबाज़ार।
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर में सैनिक ढाबा के पास शुक्रवार की देर रात्रि वेगनार और ट्रक की टक्कर में वेगनार सवार अनिल, महेंद्र राम समेत कई लोग घायल हो गए सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक महेंद्र राम 50 वर्ष पुत्र मिठाई निवासी मेहनाजपुर, अनिल 48 वर्ष पुत्र लल्लू ख़ौरपुर तरवा, सरवन, अनिल कुमार, अरविन्द, विनोद कुमार वैगनार में सवार होकर रानी की सराय थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर में तिलक चढ़ाने के लिए गए थे और देर रात्रि तिलक चढ़ा कर वापस आ रहे थे जैसे ही उनकी गाड़ी आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर स्थित सैनिक ढाबा के पास पहुंची थी कि ट्रक की चपेट में आ गई जिसमे वैगनार मे सवार अनिल 48 वर्ष, महेंद्र राम 50 वर्ष समेत गाड़ी में सवार सभी 6 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों  को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर भिजवाई जहां पर डॉक्टरों ने अनिल व महेंद्र राम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए थे जिसमें दो लोग गंभीर हैं इस मामले में अभी परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment