

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत
रिपोर्ट मंजू शर्मा
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (पाहिलेपुर) गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।
बताते चलें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (पहिलेपुर ) गांव निवासी प्यारी देवी पत्नी छोटे लाल प्रजापति ने मंगलवार को गंभीरपुर थाना में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे बड़े पुत्र विपिन प्रजापति 18 वर्ष पुत्र छोटेलाल प्रजापति की सोमवार की रात्रि पेट में अचानक दर्द हुआ और हम परिवार क़े लोग उसे आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना गंभीरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही माता प्यारी देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। इस संदर्भ में गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।





