

गाजीपुर के काव्य साहित्य का इतिहास के लोकार्पण की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी
गाजीपुर।साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के सचिव हीरा राम गुप्ता के नगर के पीरनगर के पाण्डेय काॅलोनी स्थित आवास पर हुई।बैठक में संस्था के तत्वावधान में आगामी 7 जून,रविवार को डाॅ.गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ की पुस्तक ‘गाजीपुर के काव्य-साहित्य का इतिहास ‘ के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।पुस्तक के लेखक डाॅ.गंगेश ने बताया कि मैंने गाजीपुर के काव्य-साहित्य के इतिहास को संजोने-सहेजने का विनम्र प्रयास किया है।दो खण्डों में प्रकाशित इस पुस्तक के प्रथम खण्ड में स्वातंत्र्य पूर्व एवं द्वितीय खण्ड में स्वातंत्र्योत्तर काल के कवियों का परिचय उनकी रचनाओं के साथ दिया गया है।दोनों खण्डों में कुल 428 कवियों के विषय में जानकारी दी गई है।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डाॅ.अवधेश प्रधान होंगे।अध्यक्षता स्वामी सहजानन्द पी.जी.काॅलेज,गाजीपुर के पूर्व प्राचार्य वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ.मान्धाता राय करेंगे।वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार ओम धीरज (पूर्व अपर मण्डलायुक्त),डाॅ.देवेन्द्र व वीरेन्द्र सारंग (लखनऊ),डॉ.कमलेश राय (मऊ),डाॅ.रविनन्दन सिंह (प्रयागराज),डॉ.अजित कुमार राय (कन्नौज),प्रो.रामबदन राय एवं डाॅ.माधव कृष्ण (गाजीपुर) आदि उपस्थित रहेंग बैठक में संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा,सचिव हीरा राम गुप्ता,संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,नागेश कुमार मिश्र,शशिकांत राय,राजीव कुमार मिश्र,डाॅ.संतोष कुमार तिवारी,आशुतोष श्रीवास्तव,संजय कुमार पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





