

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 07.06.2026
“चन्दौली पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही; असलहे के बल पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़”
💠 थाना बलुआ पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चहनियां बाजार में हुई सनसनीखेज लूट का सफल अनावरण।
💠 पिस्तौल सटाकर राहगीरों से मोबाइल व नगदी छीनने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा।
💠 लूट में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UP67AP0524) व 01 अवैध पिस्टल, 01 अवैध असलहा 315 बोर व 02 कारतूस किये गये बरामद।
💠 लूट किये गये सामान में से मोबाइल फोन व 2500 रूपये किये गया बरामद।
घटना का विवरण-
दिनांक 06.06.2026 को वादी गोविन्द मिश्रा पुत्र तारकेश्वर मिश्रा निवासी: ग्राम मिश्रपुरा, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली द्वारा थाना बलुआ पर तहरीर दी गई कि दिनांक 03.06.2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे वादी निजी कार्य से चहनियां बाजार गए थे । वहाँ चहनियां बाजार गली के किनारे एक पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP67AP0524 पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने वादी को रोक लिया । बदमाशों ने वादी के ऊपर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर उनका एक VIVO मोबाइल फोन तथा जेब में रखे ₹3,200 नगद जबरन छीन लिए और मौके से फरार हो गए । प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 0164/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस कार्यवाही-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उच्चाधिकारीगण निर्देशन में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की सहायता से पल्सर सवार दोनों अज्ञात अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी ।
आज दिनाँक 07.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अनुपम पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली व आकाश कुमार पुत्र बब्बन राम निवासी ग्राम महुअर थाना बलुआ जनपद चन्दौली अपने घर आये हुए है सुबह ही भोर में भागनें के फिराक में है। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना बलुआ पुलिस द्वारा वाराणसी से बलुआ मार्ग पर बलुआ पुल से पूर्व की चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वह भाग निकले कुछ दूरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियत्रिंत होकर गिर गये, अभियुक्तों द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसमें उपनिरी0 जमीलुद्दीन खान के बायें हाथ में गोली लगी तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ अभियुक्तों पर फायर किया गया जिसमें अभियुक्त अनुपम पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली के दहीने पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया व दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल व 01 खोखा बरामद, 01 अवैध 315 बोर असलहा व 01 खोखा, लूट का मोबाइल फोन, 2500 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1-अनुपम पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली
2-आकाश कुमार पुत्र बब्बन राम निवासी ग्राम महुअर थाना बलुआ जनपद चन्दौली
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास-
1-अनुपम पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली
1. मु0अ0सं0 0164/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
2. मु0अ0सं0 59/2024, धारा 379,411 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
3. मु0अ0सं0 60/2024, धारा 379,411,420 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
4. मु0अ0सं0 64/2024, धारा 379,411,413,419,420 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
5. मु0अ0सं0 36/2022, धारा 363,366 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
6. मु0अ0सं0 78/2025, धारा 109(1),115(2),117(2),191(2),351(2),352 बीएनएस थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
2-आकाश कुमार पुत्र बब्बन राम निवासी ग्राम महुअर थाना बलुआ जनपद चन्दौली
1. मु0अ0सं0-140/2020 धारा 411,414 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0-01/2026 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
3. मु0अ0सं0 0164/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023
बरामदगी विवरण-
01 अवैध पिस्टल व 01 खोखा बरामद,
01 अवैध 315 बोर असलहा व 01 खोखा,
लूट का मोबाइल फोन,
2500 रूपये
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपराध में प्रयुक्त वाहन पल्सर मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या: UP67AP0524)
अनावरण करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली मय हमराह।
संवाददाता : हयात हुसैन अंसारी





