ओवरलोड मोरम लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा टूटा, दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

SHARE:

ओवरलोड मोरम लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा टूटा, दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

*प्रताप नगर झाल, वार्ड नंबर 14*

प्रताप नगर झाल वार्ड नंबर 14 में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब मोरम से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा वार्ड नंबर 14 में सभासद के घर के पास, पप्पू कुरैशी के मकान के नजदीक तथा संतोष गद्दा हाउस के सामने हुआ। खंभा टूटने के साथ ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार हो रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा जल्द से जल्द नया खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग और प्रशासन ने आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र में ऐसी घटनाएं भविष्य में भी हो सकती हैं। फिलहाल दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं और लोग बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

कब होगा माफियाओं का खेल खत्म क्या कोई हादसा हो जाएगा तभी का इन्तेज़ार है क्या माफियाओं का माफिया राज बन्द होना चाहिये अब

Leave a Comment