

थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ दिनांक : 10.06.2026
🔹 साइबर हेल्प डेस्क बरदह की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड पीड़ित के 7,500 रुपये वापस कराए गए
*🔹 एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस के प्रयास से पीड़ित को मिली राहत*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 16.11.2025 को वादी सोनू मिश्रा पुत्र रामेश्वर मिश्रा निवासी थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा 7,500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा उसी दिन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33111250163456 दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात मा० न्यायालय द्वारा निर्गत फंड रिलीज आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में कुल 7,500 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
*पुलिस की अपील-*
जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।
*पुलिस टीम-*
1. राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बरदह
2. उ0नि0 मनीष सिंह
3. म0का0 आरती सिंह थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।





