राजकीय आईटीआई लालगंज में रोजगार मेला सम्पन्न, एमआरएफ टायर कंपनी ने 77 युवाओं का किया चयन

SHARE:

राजकीय आईटीआई लालगंज में रोजगार मेला सम्पन्न, एमआरएफ टायर कंपनी ने 77 युवाओं का किया चयन

 

आजमगढ़ 11 जून, 2026/

राजकीय आईटीआई, लालगंज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें गुजरात की कंपनी एम०आर०एफ० टायर उपस्थित हुई, जिसने यहां पर उपस्थिति लगभग 230 बेरोजगारों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से 77 अभ्यर्थियों को चयनित किए गया।

 

कंपनी द्वारा इन बेरोजगार अभ्यर्थियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी ज्वाइन करने के लिए ट्रैवल एलाउंस देने का वादा किया, साथ ही डिप्लोमा और स्नातक बच्चों को 19,500 आईटीआई किए हुए बच्चों के लिए 17,000 तथा सामान्य इंटर एवं हाई स्कूल के बच्चों को 15,000 के वेतन पर नियुक्त किया गया है।

 

इस अवसर पर संस्थान प्रभारी/प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई लालगंज रितेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन राम मूर्ति, सहायक सेवा योजन अधिकारी, अवधेश कुमार तथा सेवायोजन एवं आई टी आई संस्थान के सभी कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment