

मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ सम्पन्न।
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी की खास रिपोर्ट । खबर है उत्तर प्रदेश की जनपद गाजीपुर से जहां मानव उत्थान सेवा समिति शाखा गाजीपुर के तत्वावधान में शाखा मूरतपुरा शिव मंदिर परिसर में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में मानव धर्म के संस्थापक तथा आध्यात्मिक सद्गुरु सतपाल महाराज के निकट तम शिष्या तथा आश्रम प्रभारी साध्वी दयावती दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण सुदामा के चरित्र को दर्शाते हुए कहा कि भक्त सुदामा की आस्था भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट थी। श्री कृष्ण सुदामा के भक्ति को देखकर उनके दीनता को दूर कर दिया। इसी क्रम में उन्होंने देवाधिदेव महादेव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ भी श्री राम के नाम का सदैव सुमिरन करते रहे। हमें भी भगवान के नाम का सुमिरन करना चाहिए। जिससे मानव जीवन सार्थक हो सके।
इस अवसर पर पूर्वांचल प्रचार समिति के सह सचिव किशोर यादव, जिला प्रधान उमेश सिंह, जिला सचिव विपिन बिहारी, रामा शंकर सिंह,रामप्रकाशजी कृष्णावती देवी, ललिता देवी, चंद्रावती देवी, कौशल्या देवी, गंगाजली देवी, सहित अन्य सभी प्रेमीगण उपस्थित रहे।





