ठेकमा ब्लॉक पहुंचे अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल, भव्य स्वागत

SHARE:

ठेकमा ब्लॉक पहुंचे अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल, भव्य स्वागत

 

*आजमगढ़, ठेकमा।* पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल जी का बुधवार को जनपद आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही अनुदेशकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद यादव के नेतृत्व में अनुदेशकों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में ठेकमा ब्लॉक के अनुदेशकों ने संगठन की मजबूती और लंबित मांगों पर चर्चा की।इस अवसर पर मनीष गुप्ता, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, चंदन कुमार, रामबचन सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और संगठन को एकजुट रखने का संकल्प लिया।प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल ने अनुदेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन उनकी हर जायज मांग के लिए सरकार से लगातार वार्ता कर रहा है। उन्होंने अनुशासन और एकता बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सभी अनुदेशकों ने प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आगे काम करने का भरोसा दिलाया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment