आगामी बरसात को देखते हुए ग्राम प्रधान अबू बकर खान ने कराया नाले की सफाई अभियान

SHARE:

आगामी बरसात को देखते हुए ग्राम प्रधान अबू बकर खान ने कराया नाले की सफाई अभियान

फरिहा (आजमगढ़):

बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों को राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत फरिहा में ग्राम प्रधान अबू बकर खान के निर्देश पर नाले की व्यापक सफाई कराई गई। सफाई अभियान के दौरान मजदूरों ने नाले में जमी गंदगी, कचरा और कीचड़ को निकालकर जल निकासी का रास्ता साफ किया।ग्राम प्रधान अबू बकर खान ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई कराना हमारी मुख्य प्राथमिकता है, ताकि बरसात का पानी आसानी से निकल सके और गांव में जलभराव, मच्छरों तथा संक्रामक बीमारियों की आशंका कम हो। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से ग्राम पंचायत में साफ-सफाई और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि समय रहते नाले की सफाई होने से बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से काफी हद तक ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और नालों में कूड़ा-कचरा न डालने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान फरिहा अबू बकर खान के अलावा रुम्मू खान, कमलेश यादव बीडीसी, प्रमेश यादव,विवेक कुमार,दानिश कुरैशी, फजलुर्रहमान उर्फ राजू,अफरोज अहमद, माजिद खान सहित सैकड़ों ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment