जौनपुर : 6 हजार का बकाया… और बैंक के कनेक्शन पर चला बिजली विभाग का हंटर! बिजली विभाग की सख्ती से घंटों ठप रही बैंकिंग सेवा

SHARE:

जौनपुर(सूत्र): बकाया बिजली बिल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को यूनियन बैंक की शिवापार शाखा पर बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति रोक दी। वजह थी करीब 6 हजार रुपये का लंबित बिजली बिल। बिजली कटते ही शाखा का कामकाज प्रभावित हो गया और बैंक पहुंचे ग्राहकों को काफी देर तक असुविधा का सामना करना पड़ा।
सूत्रों से मिली जानकारीनुसार, बैंक अधिकारियो ने बताया कि, शाखा में सामान्यतः बिजली बिल समय से जमा कराया जाता है। इस बार शाखा प्रबंधक करीब 10 दिनों की छुट्टी पर थे, जिसके चलते भुगतान तय समय पर नहीं हो सका। इसी दौरान विभाग की टीम ने बकाया मिलने पर नियमानुसार कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधन ने तुरंत बकाया राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि, कुछ समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा और ग्राहकों को इंतजार करना पड़ा।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया कि महज 6 हजार रुपये के बकाये पर भी विभाग ने किसी तरह की ढील नहीं दिखाई। बिजली विभाग का कहना है कि बकाया वसूली अभियान में सभी उपभोक्ताओं के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा रहा है। चाहे सरकारी संस्था हो, निजी प्रतिष्ठान या आम उपभोक्ता समय पर बिल जमा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment