आजादी के बाद पहली बार मोहल्ले तक पहुंची गाड़ी, ग्राम प्रधान सुराई विनोद कुमार की पहल से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

SHARE:

आजादी के बाद पहली बार मोहल्ले तक पहुंची गाड़ी, ग्राम प्रधान सुराई विनोद कुमार की पहल से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

आजमगढ़ ।आजादी के बाद से रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र के सुराई गाँव के उत्तर बस्ती में रोड के अभाव में दो पहिया और चार पहिया वाहन घर तक नहीं पहुंच पाते थे। लेकिन अब सुराई ग्राम प्रधान विनोद कुमार की पहल से लोग अपने वाहन से आसानी से अपने घर तक पहुंचेगे। कई वर्षों से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बीमारी, शादी विवाह में काफी दिक्कत होती थी।ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने लगभग 450 मीटर खड़ंजा निर्माण का कार्य कराया। खड़ंजा बनने के बाद मोहल्ले तक गाड़ियां पहुंचेगी, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

वहीं पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य होते रहेंगे।

  • ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से अब आवागमन सुगम हो गया है और जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी सीधे मोहल्ले तक पहुंच सकेंगे।
Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment