बाइक व टेलर की जोरदार टक्कर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल।

SHARE:

बाइक व टेलर की जोरदार टक्कर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल।

लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली के वाराणसी आजमगढ हाइबे पर मिर्जाआदमपुर तिराहे के करीब टेलर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल। देवगांव कोतवाली के उबारपुर लखमीपुर निवासी रामकुमार विश्वकर्मा पुत्र पन्नालाल विश्वकर्मा अपनी बाइक से लालगंज से शाम को अपने घर जा रहा था तभी आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जारही टेलर गाड़ी से बाइक सवार रामकुमार विश्वकर्मा की टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 108 को दी मौके पर पहुंची डायल 108 ने तत्काल घायल को सौ शैया हॉस्पिटल लालगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रामकुमार विश्वकर्मा को इलाज कर स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बता दे कि विगत पाच साल हुई थी रामकुमार विश्वकर्मा की शादी को एक लड़का है लगभग 3 वर्ष का घटना की जानकारी होने पर पत्नी अंजली व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment