

शादी में खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या में पांच और आरोपी पुलिस हिरासत में।
दोस्त की बहन की शादी में खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या में पांच और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अब तक छः आरोपी पुलिस हिरासत में, सुबह एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल।
आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत के डंडवल गांव में शादी समारोह के दौरान भोजन करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए।
पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई। इस मामले का मुख्य आरोपी अजीत यादव उर्फ भन्टा पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड में कुल छः आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को मृतक प्रितोष राजभर की मां चन्द्रकला की तहरीर पर मेंहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि 7/8 जुलाई की रात डंडवल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन करने को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रितोष राजभर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) BNS की भी बढ़ोतरी की गई।
गुरुवार सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिलने पर मेंहनाजपुर पुलिस ने बरवां मोड़ पर घेराबंदी कर पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष यादव, राजा चौहान, अभिषेक खरवार, शनि चौहान और आनंद राजभर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की रॉड बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)/105/115(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ न्यायालय भेजा गया।





