जौनपुर: खेतों में लगाई गई ‘झटका मशीनों’ पर प्रशासन सख्त, तत्काल हटाने के निर्देश #AZAMGARH.NEWS

SHARE:

बदलापुर, जौनपुर। खेतों की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से लगाए जा रहे बिजली प्रवाहित तारों (झटका मशीनों) के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी उपकरणों को तुरंत हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन का कहना है कि खेतों में बिजली का करंट छोड़ना न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि इससे किसानों, राहगीरों और पशुओं की जान को भी गंभीर खतरा रहता है। हाल में करंट लगने की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को अभियान चलाकर खेतों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जहां भी अवैध रूप से झटका मशीनें या बिजली प्रवाहित तार पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल हटाया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment