

पति ने पत्नी को मारपीट कर छत से नीचे ढकेला -वीडियो वायरल
डीडीयू नगर।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी को छत से गिराकर बूरी तरह से मार पीट दिया।जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मवई कला गांव में रामजनम प्रजापति
व उसकी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार को पति राम भजन अपनी पत्नी को छत पर ले जाकर मारने पीटने लगा। आरोप है कि पति ने पत्नी को छत से नीचे धकेल दिया। इसके बावजूद बेहोश पत्नी को लात घुसो से मरने लगा। बेटी के विरोध करने पर पिता ने दोनों बच्चियों को भी लात घुसो से पीट दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर राम भजन को वहां से हटाया। पत्नी ने इसकी शिकायत मुगलसराय कोतवाली में की। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चियों ने बताया कि 10 जुलाई को पिता ने अपनी पत्नी को बांकी से मार कर लहू लुहान कर दिया था।जिसकी शिकायत मुगलसराय कोतवाली में की गई थी आरोप है कि महिला पुलिस परिजनों से मिलकर मामले को रफा दफा करा दिया। इस बाबत मुगलसराय थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि महिला के तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज क किया गया है। पुलिस ने उसके पति पकड़ कर थाने ले आई और जांच पड़ताल में जुट गई है।





