

जिलाअध्यक्ष की दिवंगत बड़ी माताजी की ब्रम्ह भोज एवं तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ राजेश सरोज ।
जनपद आजमगढ़ में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० जिला कमेटी आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार की बड़ी माताजी स्वर्गीय समुन्दरी देवी का दिनांक 13/07/2026 को गंम्भीर बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था।आज जिला अध्यक्ष संजय कुमार के पैतृक आवास ग्राम करिया गोपालपुर तहसील लालगंज में ब्रम्ह भोज एवं तेरहवीं का कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में लालगंज स्थित रामचन्द्र हड्डी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ राजेश सरोज ने पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सदगुरु दया साहेब चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजवंत चौहान ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कमेटी आजमगढ़ के सभी पदाधिकारी मौजूद रह कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
V. O.:- आपको बता दें कि समुंदरी देवी मृदुल स्वभाव की महिला थी। क्षेत्र में या परिवार पर किसी भी तरह की मुसीबत आती थी तो वह तुरंत वहां पर पहुंच कर हर संभव मदद का प्रयास करती थी। उनके निधन से समाज एवं परिवार में अपूरणीय क्षति हुई है। ब्रम्ह भोज एवं तेरहवीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० के जिला संरक्षक श्रवण कुमार, जिला उपाध्यक्ष तुफानी चौहान, जिला आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, वरिष्ठ पत्रकार छविनाथ यादव एवं अमित गौतम,जिला संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला प्रवक्ता संजीव, अभिषेक सिंह, अनुराग पांडेय, जिला सचिव सतीश चौहान, जिला सचिव अजय, विजय विश्वकर्मा, कुलदीप, जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार, जिला सचिव इंदू, जिला महासचिव डॉ विपिन, डॉ जितेंद्र कुमार, कृपा शंकर सिंह, डॉ आरडी यादव, अखिलेश सरोज,हवलदार, ग्राम प्रधान मिठाई लाल, पूर्व प्रधान श्यामफेर यादव, पत्रकार संजय यादव आदि गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित थे।





