

जिला संवाददाता महेशानंद श्रीवास्तव।
गाजीपुर।गहमर थाना पुलिस ने धमकी और मारपीट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी
के पास से एक लाइसेंसी डीबीबीएल 12 बोर बंदूक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी शनिवार की शाम अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हुई। उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मठिया ग्राउंड के पास गहमर-बारा लिंक रोड पर पकड़ा आरोपी की पहचान प्रवेश सिंह उर्फ सद्दाम सिंह 49वर्ष पुत्र स्व दूधनाथ सिंह, निवासी गहमर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना गहमर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 142/2026से संबंधित है। इस मामले में धारा 308( 5) और 352 बी एन एस लगाई गई है। बरामद लाइसेंसी डी बी बी एल 12 बोर बंदूक के संबंध में आरोपी के खिलाफ 25/17/30आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपमहानिरीक्षक राम गोपाल पटेल और अन्य थाना गहमर के पुलिसकर्मी शामिल थे।




