अपर पुलिस अधीक्षकनगर ने सैदपुर क्षेत्र के बूढ़े महादेव मंदिर परिसर तथा घाट का स्थली निरीक्षण किया।

SHARE:

अपर पुलिस अधीक्षकनगर ने सैदपुर क्षेत्र के बूढ़े महादेव मंदिर परिसर तथा घाट का स्थली निरीक्षण किया।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर ।अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा श्रावण मास पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना सैदपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर व गंगा घाट का स्थलीय भ्रमण कर दर्शानार्थियों/कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु की गई समुचित व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मन्दिर कमेटी/सदस्यों के साथ वार्ता की गई। इस दौरान मंदिर परिसर एवं गंगा घाट में लगे ड्यूटीरत पुलिस बल को त्यौहार/मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशानिर्देश किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स एवं स्नानपर्वों पर लागू रूट डायवर्जन आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर प्रभारी निरीक्षकर सैदपुर मय पुलिस बल मौजूद रहे ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment