सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओ ने जयकारा के साथ किया जलाभिषेक।

SHARE:

सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओ ने जयकारा के साथ किया जलाभिषेक।
लालगंज (आजमगढ़) सावन मास के पहले सोमवार को नगर पंचायत कटघर लालगंज सिविल लाइन शिव मंदिर शिवालय, घमरिया पातालपुरी महादेव, विद्युत विभाग लालगंज परिसर स्थित शिव मन्दिर, तहसील परिसर स्थित पशुपतिनाथ शिव मन्दिर, रेटेश्वरमहादेवक्ष मन्दिर चन्द्रशेखर आजाद नगर (रेतवांचन्द्रभानपुर) बुढ़ऊ बाबा मंदिर देवगांव सहित ग्रामीण क्षेत्र के महादेव मंदिर अमिलिया , करियागोपालपुर शिवमन्दिर, पातालपुरी महादेव मंदिर बड़ागांव बहादुरपुर, इच्छापूर्ति भोले बाबा मन्दिर कविलहां, शिव मन्दिर (फेडिया ) कोटा खुर्द के दरबार में श्रद्धालुओं ने सुबह पांच बजे से हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार को हर तरफ आस्था हिलोरे लेती दिखी। किसी के पग मंदिर की ओर बढ़े तो कोई रुद्राभिषेक की तैयारी में जुटा रहा। हर तरफ एक ही धुन थी कितना जल्दी शिव चरणों की पूजा करे। नगर के पातालपुरी घमरिया शिवमंदिर के दरबार में सर्वाधिक भीड़ रही, तो गांव के शिवालय भी गुलजार रहे। सुबह से ही घंट- घड़ियाल की ध्वनि के बीच शिव का जयकारा लगता रहा। बाबा का जलाभिषेक कर भक्तों ने जहां सुख समृद्धि की कामना की। वहीं महिलाए सोमवार को व्रत रखकर भोले को प्रसन्न किया। लालगंज क्षेत्र के पातालपुरी महादेव मंदिर बड़ागांव बहादुरपुर, महादेव मंदिर अमिलिया, रटेश्वर महादेव मंदिर रेतवा चंद्रभानपुर मंदिर, बुढ़ऊ बाबा मंदिर देवगांव में भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम न दिखी। लोगों ने जहां हर हर महादेव के नारे के साथ बाबा का जला भिषेक किया वहीं परिसर में स्थापित शिव प्रतिमा की पूजा की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई