भतौरा ग्राम स्थित शिव मंदिर हर-हर महादेव से गूंज उठा ।

SHARE:

भतौरा ग्राम स्थित शिव मंदिर हर-हर महादेव से गूंज उठा । जिला संवाददाता महेशानंद श्रीवास्तव।
गाजीपुर।बारा न्याय पंचायत स्थित भतौरा गांव में शिव मंदिर मे सावन माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं सुबह से धीमी गति से बारिश होने के बावजूद महिला, पुरुष और बच्चों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने परिवार सहित क्षेत्र में खुशहाली सुख-समृद्धि की कामना हेतु देवाधिदेव भूतभावन भगवान भोले नाथ से प्रार्थना की। बारिश होने के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं रहा। कई श्रद्धालु छाता लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक, पुष्प अर्पण एवं दीप जलाकर पूजा की।
मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर उदय सिंह यादव, महेशानंद श्रीवास्तव अप्पू , आशीष श्रीवास्तव, और रवि कुमार गौतम ने बताया कि सावन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और पूजा की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।
बारिश के कारण परिसर में कुछ स्थानोंपरजल
भराव हुआ बावजूद इसके श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह पूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न की। पंडित भोलानाथ उपाध्याय का मानना है कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेषमहत्व रखता है और इस दौरान कीगईपूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment