श्रेयस मिश्रा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक
प्रयागराज। आर.एस. ग्लोबल स्कूल, मंसूराबाद के प्रतिभाशाली विद्यार्थी श्रेयस मिश्रा ने रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जय एकेडमी, झाँसी में ओपन स्टेट चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 1 एवं 2 अगस्त को आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेयस ने 500 मीटर में कांस्य पदक तथा 1000 मीटर में रजत पदक हासिल किया। इसके पहले महापौर खेल प्रतियोगिता प्रयागराज में श्रेयस मिश्रा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।
कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए श्रेयस ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
श्रेयस की सफलता में विद्यालय प्रबंधन का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा है। विद्यालय प्रबंधक प्रशांत त्रिपाठी, संस्थापक श्री सरस्वती प्रसाद त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी त्रिभुवननाथ त्रिवेदी, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंवदा त्रिपाठी एवं उपप्रधानाचार्या हुमैरा नाज़ ने श्रेयस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की
श्रेयस की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।





