*नोनारी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार
संवाददाता आजमगढ़ अतीक अहमद आजमगढ़ न्यूज़
मार्टिनगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नोनारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नोनारी बाजार में डीजे और देशभक्ति गीतों के साथ निकली तिरंगा यात्रा में दो विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे और ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर क्रांतिकारियों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर सिकरौर मंडल अध्यक्ष सुरेश राजभर ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने देशभक्ति की भावना के साथ बड़ी संख्या में सहभागिता की। उन्होंने सभी लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनीत जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि इंद्रपति सेवक, मीडिया प्रभारी रोशन राजभर, कार्यक्रम प्रभारी पप्पू भाई, अशोक यादव पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, कार्यक्रम संयोजक नीतीश राजभर, ज्ञानेंद्र यादव, विक्रम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे





