स्वतंत्रता दिवस एवं प्रथम स्थापना दिवस पर रीबॉर्न ट्रस्ट ने आयोजित किया रक्तदान एवं जागरूकता अभियान

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस एवं प्रथम स्थापना दिवस पर रीबॉर्न ट्रस्ट ने आयोजित किया रक्तदान एवं जागरूकता अभियान

पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली  15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस एवं रीबॉर्न ट्रस्ट के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर रीबॉर्न ट्रस्ट की ओर से शुभकामना अकादमी, रवि नगर, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली में रक्तदान एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा।

पिछले एक वर्ष से रीबॉर्न ट्रस्ट लगातार सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी सेवा यात्रा के तहत आयोजित यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता एवं रीबॉर्न ट्रस्ट के फाउंडर-ट्रस्टी श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित 10वां रक्तदान अभियान रहा।

अभियान के दौरान करीब 28 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 20 लोगों ने रक्तदान कर इस जनसेवा अभियान में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रीबॉर्न ट्रस्ट के फाउंडर एवं ट्रस्टी श्री सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) ने उपस्थित लोगों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अधिकारों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने ट्रस्ट के एक वर्ष के सेवा सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में रीबॉर्न ट्रस्ट द्वारा लगातार सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य किए गए हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, वॉलंटियर्स और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर रीबॉर्न ट्रस्ट के वॉलंटियर्स विष्णु जैस, तनवीर अंसारी, अजहर अंसारी, आशुतोष सिंह, प्रिया जैस, नितेश जैस, श्रद्धा कुमारी, अमनदीप कौर, योगेन्द्र देव सिंह, महिमा पाहवा, अफजल अंसारी सहित अन्य वॉलंटियर्स, सहयोगी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों में सुभाष तुलस्यान, निलेश बरनवाल, डिम्पल सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

वॉलंटियर्स ने रक्तदान अभियान के आयोजन, रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस जनसेवा पहल से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, वॉलंटियर्स एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

रीबॉर्न ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि रक्तदान एवं जनजागरूकता की यह मुहिम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई