मुगलसराय, संगठन सृजन अभियान के लिए चंदौली आये अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक

SHARE:

मुगलसराय, संगठन सृजन अभियान के लिए चंदौली आये अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री अली मेंहदी ने सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मुगलसराय पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के आवास पर मिलकर संगठन की मजबूती के संदर्भ में विचार-विमर्श करने के उपरांत रामजी गुप्ता के साथ कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क का नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे सुन्दरीकरण कार्य का निरिक्षण किया। उक्त मौके पर श्री अली मेंहदी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। उन्हें भारत में दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति का जनक माना जाता है। संविधान संशोधन कर वोट डालने की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की। देश के प्रतिभावान बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की शुरुआत की। स्थानीय निकायों और पंचायतों को मजबूत करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था पर जोर दिया।
पर्यवेक्षक अली मेंहदी ने पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि आपने संघर्ष और प्रयास करके वर्ष 1998 में पार्क व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी की प्रतिमा का स्थापना कराया और अब पुनः पार्क सुन्दरीकरण का कार्य कराया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है आप जैसे लोग ही कांग्रेस की रीढ़ है हमें आप पर गर्व है। एक समृद्ध और विकसित शहर की पहचान केवल उसकी ऊंची इमारतों और सड़कों से नहीं, बल्कि वहां के खुले और हरे-भरे स्थानों से होती है।
साथ में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विर्वेदी, माधवेंद्र मुर्ति ओझा, नवीन पाण्डेय,अकिल अहमद, नेहाल अख्तर, अभिषेक कुमार मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, गुफरान अंसारी,महेश मंडल, धर्मवीर, डा.हुमायु,दिपक गुप्ता, मोहन गुप्ता, रमेश सिंह,राजेश गुप्ता आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई