सोफीपुर से पातालपुरी कांवरिया संघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

SHARE:

सोफीपुर से पातालपुरी कांवरिया संघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

 

लालगंज (आजमगढ़)। सोफीपुर से पातालपुरी कांवरिया संघ के भक्तों ने रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथी, ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर कांवरिया भक्त नाचते-गाते हुए बाबा धाम की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला। कांवरिया संघ के भक्त कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक करने के लिए निकले। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भक्तगण दिनेश उर्फ बबलू यादव ग्राम प्रधान, सौरभ अंबुज अंकित नागेंद्र आदर्श कृष्ण मिंटू राजकुमार प्रभाकर दिवाकर संजय संतोष आदि मौजूद रहे

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई