रसोइयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित।

SHARE:

रसोइयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित।

 

लालगंज (आजमगढ़) खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह उर्फ डब्बू ने की। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विमल तिवारी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रसोइया, संकुल प्रभारी और शिक्षक शामिल हुए।समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। रसोइयों ने मुख्यमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री की ओर से रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा की घोषणा की गई। घोषणा के बाद सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्ड पाने वालों में शीतल, संगीता, पुष्पा, उषा और दयानंद शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों सहित अन्य रसोइया शामिल रहे। कार्यक्रम में नोडल संकुल श्याम कन्हैया, सुशील कुमार यादव, अमर बहादुर सिंह, राम जनम यादव, कलीम शेख, कमलेश कुमार, अरुण कुमार, समरजीत विश्वकर्मा और धर्मवीर भारती समेत ब्लॉक के संकुल शिक्षक व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विमल तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए पीएम पोषण योजना में रसोइयों के योगदान की सराहना की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment