थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में गोवध के अभियोग में वांछित व 25,000 रुपये का इनामियां को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली

थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में गोवध के अभियोग में वांछित व 25,000 रुपये का इनामियां को किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर गगन राज सिंह, स्वाट टीम प्रभारी राम जनम यादव व उ0नि0 आशीष मिश्रा, प्रभारी सर्विलांस के कुशल नेतृत्व में* थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को मु0अ0सं0 0641/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 109(1)/325/318(4)/319(2) बीएनएस से सम्बन्धित 25,000 रुपये के इनामियां वांछित अभियुक्त अनिल कुमार यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम खजुहा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 31 वर्ष को पचफेड़वा रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

अनिल कुमार यादव पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी ग्राम खजुहा, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 31 वर्ष।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 0641/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 109(1)/325/318(4)/319(2) बीएनएस, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

2.मु0अ0सं0 0376/2017 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

3.मु0अ0सं0 500/2017 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

 

*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

2.उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

3.हे0का0 चन्दन कुमार, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

 

*स्वाट/सर्विलांस-*

1.निरीक्षक राम जनम यादव मय टीम, एस0ओ0जी0/स्वाट टीम, जनपद चन्दौली।

2.उ0नि0 आशीष मिश्रा, प्रभारी सर्विलांस, मय टीम

3.मु0 आ0 अरविंद भारद्वाज

4.मु0 आ0 राणा प्रताप सिंह

5.मु0 आ0 दीपक मिश्रा

6.मु0 आ0 रामानंद यादव

7.मु0 आ0 आशुतोष सिंह

8.मु0 आ0 सतीश सिंह

9.आ0 अमित सिंह

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment