यूपी : बिजनौर में पुलिस का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 90 से ज्यादा लाउडस्पीकर जब्त, अजान की तेज आवाज पर DM-SP का कड़ा रुख

SHARE:

बिजनौर(सूत्र)।  जिले में बिना अनुमति और तय मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में बजाए जा रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान के पहले ही दिन पुलिस टीमों ने अलग-अलग धार्मिक स्थलों और मस्जिदों से 90 से अधिक लाउडस्पीकर उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए हैं।

कार्रवाई की शुरुआत रविवार को उस समय हुई, जब जिला जेल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई को पास की मस्जिद से अजान की अत्यधिक तेज आवाज सुनाई दी। ध्वनि प्रदूषण के मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी के आदेश मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने पहले ही दिन अभियान चलाकर 90 से ज्यादा लाउडस्पीकरों को मौके से हटाकर जब्त कर लिया। इसके साथ ही मस्जिद के इमामों और प्रबंधकों को सख्त चेतावनी जारी की गई है कि भविष्य में शासन द्वारा निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही ध्वनि रखें, वरना और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment