गंभीरपुर थाने पर पहुंचे डीआईजी सुनील कुमार सिंह धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

SHARE:

गंभीरपुर थाने पर पहुंचे डीआईजी सुनील कुमार सिंह धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

लालगंज (आजमगढ़) गंभीरपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी व कार्यक्रम में डीआईजी सुनील कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। पुजारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। भोजपुरी गायक राकेश विश्वकर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे थाना परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह, दीपक राय, एसएसआई अरविंद यादव, गुड्डू मिश्रा, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पत्रकार अभिषेक उपाध्याय, हरिश्चंद्र यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमलेश सरोज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। थाना परिसर में शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय माहौल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संपन्न हुआ। आयोजकों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment