खुटहन,जौनपुर : आधी रात तक गूंजता रहा हरिनाम, भजनों से भक्तिमय हुआ पनौली का प्राचीन शिव मंदिर

SHARE:

[ पत्रकार विवेक कुमार त्रिपाठी, पनौली ]

खुटहन/जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव स्थित प्राचीन एवं भव्य शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। गांव के सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और कृष्ण जन्म तक लगातार चलने वाले भजन-कीर्तन में पूरी श्रद्धा के साथ शामिल रहे।

कार्यक्रम में गांव के पुरोहित पंडित अरुण मिश्रा और भूपेंद्र चतुर्वेदी तथा मंदिर पुजारी श्यामलाल पासवान और श्यामधारी कश्यप ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट और कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं में अर्जुन प्रजापति एवं चंदन कश्यप ने विशेष योगदान दिया।

भजन-कीर्तन में हारमोनियम पर मास्टर दयाशंकर यादव, ढोलक पर नेहरू वर्मा और मटरू यादव ने संगत दी, जबकि राम आशीष वर्मा और राम लवट कश्यप ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

 

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत चौधरी, सतीश वर्मा, विवेक कुमार त्रिपाठी, अनिल वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में कृष्ण जन्म की प्रतीक्षा करते हुए भजन-कीर्तन का आनंद लिया। मंदिर व्यवस्थापक ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही अपने घर लौटें। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई