बेसो नदी में डूबे 12 वर्षीय अंश का शव एनडीआरएफ ने किया बरामद।

SHARE:

बेसो नदी में डूबे 12 वर्षीय अंश का शव एनडीआरएफ ने किया बरामद।

 

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था बालक, शव मिलते ही मचा कोहराम

लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव में बुधवार को बेसो नदी में डूबे 12 वर्षीय अंश पुत्र अजय कुमार का शव बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम ने नदी से बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया गया कि बुधवार दोपहर अंश अपने बड़े भाई विकास (15) और अन्य दोस्तों के साथ बेसो नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अंश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। विकास ने दौड़कर घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन अंश का कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र पांडे, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय तथा फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक नदी में अंश की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस ने दोबारा सुबह 5 बजे से नदी में खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद अंश का शव 9:30 बजे नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment