एसडीएम ने राजस्व वाद के निस्तारण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

SHARE:

एसडीएम ने राजस्व वाद के निस्तारण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

लालगंज (आजमगढ) लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूड़की में धारा 116, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 के अंतर्गत पंजीकृत एक मामले के निस्तारण को लेकर उप जिलाधिकारी लालगंज ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित वाद के दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण से संबंधित स्थल का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अभिलेखों एवं मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए प्रकरण के निस्तारण की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। वही पर ग्राम पंचायत बड़ागांव, देवगांव में धारा 116 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 के तहत दर्ज मामले देवेंद्र बनाम वीरेंद्र के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। मामले की सुनवाई दोनों पक्षों की मौजूदगी में हुई। स्थलीय निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के राजस्व निरिक्षक अशोक सिंह लेखपाल कूलभास्कर त्रिपाठी सहित कर्मचारी आदि भी मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment