रियो वर्ल्ड एकेडमी में गणपति बप्पा की स्थापना, गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा।
लालगंज (आजमगढ़) रियो वर्ल्ड एकेडमी मनौवां खनियरा परिसर में श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मण पवन पांडेय और चित्रकूट से आए अभिषेक पांडेय ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पूनम सिंह के साथ डेढ़ दिवसीय श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना कर आरती पूजन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय में गणेश उत्सव को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। आरती संतोष सिंह और प्रधानाचार्या डॉ.अर्पणा सिंह ने की। पूजन के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और छात्र-छात्राओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक पंचदेव सिंह, ज्ञान्ती सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. अर्पणा सिंह, आकाश गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, सूरज, अंकुर, अभिषेक, पूजा जायसवाल सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र उपस्थित रहे।





