वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लालगंज मे धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती।

SHARE:

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लालगंज मे धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती।

लालगंज (आजमगढ़) लालगंज क्षेत्र में सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र भर में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तों ने अपने औजारों, मशीनों और वाहनों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विशेष पूजा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी दुकानदार धर्मेंद्र, सुरेंद्र, महेंद्र प्रजापति, तौफिक, संदीप बरनवाल, परमानंद गुप्ता, साहब राज (उर्फ) करिया, पेंटर महेंद्र राजभर, धर्मेंद्र की दुकान सहित अन्य स्थानों पर भी भव्य पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें परिवार के सदस्यों ने समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया और भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष परिवार, व्यापार और क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूजा समापन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और ग्राहकों को प्रसाद के रूप में मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। और श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा का स्मरण किया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई