थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत लगभग ₹05 लाख के साथ 03 अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत लगभग ₹05 लाख के साथ 03 अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 ट्रॉली बैग में पैक 23.411 किग्रा गांजा व 01 मोबाइल फोन बरामद, अभियुक्तगण गांजा पहुंचाने के एवज में लेते थे रुपये

गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 17.09.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुलवा गौरी नहर पुलिया के पास से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को 02 ट्रॉली बैग के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया।

 

पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान 01. राजाबाबू सिंह पुत्र दिवाकर सिंह निवासी बलिहार थाना सिमरी जनपद बक्सर, बिहार, उम्र करीब 28 वर्ष, 02. नेहा पासवान पुत्री स्व0 जितेन्द्र पासवान निवासी फतेहपुर थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष तथा 03. पूनम देवी पत्नी प्रिंस कुमार निवासी सोनी इंतवा थाना राजपुर जनपद बक्सर, बिहार, उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई।

 

मौके पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री कौस्तुभ त्रिपाठी की उपस्थिति में नियमानुसार ट्रॉली बैगों की तलाशी ली गयी। राजाबाबू सिंह के कब्जे से एक फिरोजी/काले रंग के ट्रॉली बैग में 12 बण्डल तथा दोनों महिला अभियुक्ताओं के कब्जे से एक काले रंग के ट्रॉली बैग में 11 बण्डल बरामद हुए। बरामद बण्डलों को खोलकर जांच करने पर उनमें अवैध गांजा पाया गया। दोनों ट्रॉली बैगों से बरामद गांजे का कुल वजन 23.411 किलोग्राम पाया गया। इसके अतिरिक्त 01 वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

 

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा उन्हें एक स्थान पर पहुंचाने के लिए दिया गया था तथा गांजा पहुंचाने के बदले उन्हें रुपये मिलते थे, जिसे वे आपस में बांटकर जीवन-यापन करते थे। गांजे के सम्बन्ध में कोई वैध अधिकार-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

अभियुक्तगण को दिनांक 17.09.2026 को समय करीब 16:30 बजे गुलवा गौरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर बरामद गांजे को कब्जा पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1. राजाबाबू सिंह पुत्र दिवाकर सिंह, निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जनपद बक्सर, बिहार उम्र करीब 28 वर्ष।

2. नेहा पासवान पुत्री स्व0 जितेन्द्र पासवान, निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष

3. पूनम देवी पत्नी प्रिंस कुमार, निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जनपद बक्सर, बिहार उम्र करीब 31 वर्ष।

 

*बरामदगी-*

1. 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत लगभग ₹05 लाख।

2. 01 वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन।, 02 ट्रॉली बैग।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 234/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

 

 

*आपराधिक इतिहास-*

*अभियुक्त राजाबाबू सिंह के विरुद्ध-*

1. मु0अ0सं0 147/2023 धारा 504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।

2. मु0अ0सं0 27/2026 धारा 20(B)(II)C एनडीपीएस एक्ट, थाना जीआरपी रांची, जमशेदपुर, झारखण्ड।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 हरिकेश राय, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

2. म0उ0नि0 श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

3. का0 छट्ठू साहनी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

4. का0 सन्तू साहू, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

5. म0का0 मधुबाला यादव, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

 

*विशेष/ चोरी अनावरण टीम-*

प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत, मु0आ0 गोविंद तिवारी, मु0आ0 प्रमोद कुमार यादव, आ0 विशाल मल्ल, आ0 बसंत लाल, आ0 गुलाम रब्बानी एवं आ0 चालक विकास ठाकुर।

 

*सर्विलांस सेल-*

मु0 आ0 उमेश यादव

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई