एसडीएम नेहा मिश्रा ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
लालगंज (आजमगढ ) तहसील क्षेत्र की अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल जियापुर गौशाला का उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोवंशों को हरा चारा, भूसा, गुड़ एवं केला खिलाया गया तथा उनके स्वास्थ्य की स्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीवीओ एवं डिप्टी सीवीओ की उपस्थिति में आवश्यक जांच की गई। अधिकारियों ने गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था, पानी की उपलब्धता, भूसा एवं चारे के स्टॉक, दवाइयों की उपलब्धता तथा गोवंशों के रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही गौशाला तक पहुंचने वाले एप्रोच रोड की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं दुरुस्त रखने पर जोर दिया, ताकि गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, गौशाला के केयरटेकर एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को गोवंशों के चारे, पानी, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।





