स्थानीय पुलिस व जीआरपी की मिलीभगत से फल-फूल रहा गोरखधंधा।

SHARE:

स्थानीय पुलिस व जीआरपी की मिलीभगत से फल-फूल रहा गोरखधंधा।

जिला संवाददाता महेशानंद श्रीवास्तव।

सेवराई(गाजीपुर)। सेवराई तहसील मुख्यालय के कंपोजिट शॉप से अवैध शराब तस्करी जोरों पर की जा रही है। यहां महिला शराब तस्करों के द्वारा बड़े पैमाने पर शराब की खेप सड़क, रेल और अन्य माध्यमों से बिहार पहुंचाई जा रही है। स्थानीय पुलिस और जीआरपी की मिलीभगत से यह गोरखधंधा बदस्तूर चल रहा है।सेवराईतहसील मुख्यालय से बिहार बॉर्डर तक बेखौफ जारी है अवैध शराब की तस्करी

 

सेवराई तहसील मुख्यालय होने के बावयूद यहां शराब माफियाओं के द्वारा बेखौफ होकर शराब की तस्करी की जा रही है। कंपोजिट शॉप सुबह मंदिर खुलने से पहले ही खोल दिए जा रहे हैं। जहां कुछ लोगों के द्वारा शराब की बोतलों को पेपर में रैपिंग किया जाता है।

इस कार्य में स्थानीय पुलिस और जीआरपी की भुमिका भी संदिन्ध लग रही है। पुमिगों का आरोप है कि पुलिस और जीआरपी की मिलीभगत से यह अवैध धंधा लगातार जारी है, जिससे आम जनता और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप है पुलिस और जीआरपी

की मिलीभगत से ही यह धंधा फल-फूल रहा है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई