महापर्व डाला छठ के अवसर पर DIG वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद गाजीपुर के प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा ब्यवस्था का लिया गया जायजा

SHARE:

महापर्व डाला छठ के अवसर पर DIG वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद गाजीपुर के प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा ब्यवस्था का लिया गया जायजा।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर।वैभव कृष्ण, पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी गाजीपुर एवं विनय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में महापर्व डाला छठ के अवसर पर थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर अंतर्गत प्रमुख छठ घाटों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सिकंदरपुर घाट, नवापुरा घाट, स्टीमर घाट, साईंनाथ मंदिर, पीर नगर घाट, कलेक्टर घाट, ददरी घाट, पक्का घाट, पक्का पुल रजागंज, रामेश्वर घाट, अंजही घाट एवं चीतनाथ घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी बोर्ड लगाने, जल पुलिस एवं गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा सुचारू यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

साथ ही घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुस्तैद रखने तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कतापूर्वक ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई