जौनपुर : योग से निरोगता का संदेश, टीडी कॉलेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर। स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवनशैली का संदेश देते हुए तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिक्षा भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बीएड एवं एमएड के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि योग भारतीय सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। इसे केवल अभ्यास नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रशिक्षक डॉ. अचल हरिमूर्ति, योगाचार्य राज यादव एवं जगदीश ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, विभिन्न आसनों और ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही इनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों से परिचित कराया।

प्रो. अजय कुमार दुबे ने संतुलित आहार और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। प्रो. रीता सिंह ने विद्यार्थियों से नियमित योग अपनाने की अपील की, जबकि डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय ने योग के माध्यम से निरोग रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमांत कुमार राय ने किया। अंत में डॉ. राय साहब यादव ने आभार जताया। समापन पर विद्यार्थियों ने पांच दिनों में सीखे योग कौशलों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई