ज्योति बनी जासूस, भारतीय यूट्यूबर ने पाक एंबेसी के अधिकारी दानिश के संपर्क में आने के बाद ISI को भेजें कई अहम सुराग!

SHARE:

चीन पाकिस्तान सहित 8 से 10 देशों में ट्रेवल कर चुकी है ज्योति मल्होत्रा…..

नई दिल्ली। पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार करके कोर्ट से 5 दिन की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जाँच पड़ताल कर रही है, इस महिला यूट्यूबर का नाम ज्योति मल्होत्रा है वह ” ट्रैवल विद जो ” नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं जिसके 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है व इंस्टाग्राम पर भी 1.33 लाख फॉलोअर्स है,

ज्योति मल्होत्रा ट्रेवल्स ब्लॉग बनाती है, इनका इस संबंध में कई देशों में आना जाना है, लेकिन इसमें सभी ज्यादातर वीडियो पाकिस्तान में ही शूट किए गए हैं, यही नहीं चीन में भी ज्योति मल्होत्रा को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया था हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह चीन में किसके जरिए स्पेशल व्यवस्था का आनंद ले रही थी, पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो पिता हरियाणा बिजली विभाग बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी है, आर्थिक स्थिति के लिहाज से ज्योति मल्होत्रा के लाइफस्टाइल मैच करते नहीं दिख रहे हैं जिसके चलते इनके बैंक खातों व अन्य स्रोतों से लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है, ज्योति जब भी फ्लाइट में सफर करती थी तो फर्स्ट क्लास की फ्लाइट के टिकट बुक करवाती थी और जिन होटलों में वो विदेश में रुकती थी वह भी फर्स्ट क्लास के होटल होते थे, और कई स्थानों पर ज्वेलरी आदि के दुकानों पर महंगे महंगे ज्वेलरी आदि भी को खरीद करती थी, आल्हा के पिता ने ज्योति को जासूस होने की आप को नकारा है लेकिन माली हालत के बाद भी अपनी खर्चेली बेटी के खर्चे के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने इसे अभिज्ञता जाहिर की है,

ज्योति मल्होत्रा के पिता का कहना है कि पुलिस उनके घर से तीन मोबाइल और लैपटॉप ले गई, यह पूछे जाने पर कि आपकी बेटी घर में क्या करती तो उन्होंने कहा कि यह कुछ खास पति बेटी घर में दिन भर आराम करती थी और कुछ वीडियो बनाती थी और रात-रात में किसी से बातें करती थी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह घर में किसी भी बड़े आर्थिक स्तर पर सहयोग नहीं करती थी, ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का काम कर रही थी और ये पाकिस्तान इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के संपर्क में थी। बता दें कि महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में अपने यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” के शूट के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी। जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान एंबेसी के एक अधिकारी से हुई इसी दानिश नामक अधिकारी जो की पहले से ही शक के दायरे में था इस एंबेसी के अधिकारी दानिश ने ही ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के ISI के अधिकारियों से मिलवाया। जिसके बाद वह लगातार भारत विरोधी जानकारियां पाकिस्तान को भेज रही थी। भारत की खुफिया जांच एजेंसियां, आई बी और हरियाणा की पुलिस व इकोनामिक ऑफेंसेस विंग पाक के लिए एक भारतीय महिला नागरिक की पाकिस्तान के लिए जासूसी जैसे गंभीर आरोपों की जांच कर रही है, बताया भी जाता है कि ज्योति मल्होत्रा द्वारा पहलगाम घटना से पहले फरवरी माह के करीब में पहलगाम विज़िट किया गया था, इससे भी वह शक के दायरे में आती है हालांकि किसी पर शक ना हो इसके लिए अपने ब्लॉग वीडियो में ज्योति मल्होत्रा सनातनी हिंदू बनकर पाकिस्तान में वीडियो बनाते व हिंदुस्तान में प्रवेश के समय भारत की मिट्टी को चूमने जैसे वीडियो पोस्ट किए हैं लेकिन ज्योति मल्होत्रा के सच्चाई बिल्कुल इन सबसे उलट है, वहीं जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों व जांच एजेंटीयों का कहना है कि ज्योति जांच में पूरी तरीके से मदद नहीं कर रही है, हालांकि ज्योति जासूस कैसे बनी इस संबंध में कई ऐसे शक के कारण है जिससे यह प्रतीत होता है कि ज्योति जानबूझकर जासूस बनी होगी वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लव जिहाद जैसे मामले भी हो सकते हैं, लेकिन ज्योति मल्होत्रा के पोस्ट वीडियो व उनके पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों व वाहन के नेताओं के द्वारा किए गए बर्ताव से यह साफ-साफ प्रतीत होता है कि उन्हें हमेशा पाकिस्तान में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है, जबकि हिंदुस्तान से इससे पहले बहुत से लोग पाकिस्तान आते जाते रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोगों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और स्थानी पुलिस का हमेशा अलग नजरिया रहता है। फिलहाल अभी बहुत से ऐसे राज है जो परत दर परत खुलती जाएंगे लेकिन ज्योति जासूस से पर्दाफाश जल्द होगा क्योंकि ज्योति के साथ ही छह अन्य लोगों को भी पुलिस व जांच एजेंटीयों ने हिरासत में लिया है जिसके आधार पर कड़ी से कड़ी जुड़ रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment