मछलीशहर, जौनपुर : जमीनी विवाद में किशोर पर हमला, हालत नाजुक

SHARE:

ए के तिवारी 

जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पड़ोसी द्वारा किए गए हमले में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरिकेश तिवारी का अपने पड़ोसी से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते मंगलवार की शाम उनका लगभग 17 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार तिवारी अपने साथी ऋषभ यादव के साथ घर से बाहर निकला था, तभी घात लगाए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

 

मछलीशहर कोतवाली : प्रतीकात्मक तस्वीर (आजमगढ़ समाचार)

 

घायल किशोर दर्द से कराहते हुए गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment