जौनपुर : जेईई मेन 2026 में उज्ज्वल शुक्ला की शानदार सफलता, 98.66 एनटीए स्कोर से बढ़ाया जिले का गौरव

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। जनपद के महाराजगंज क्षेत्र स्थित पड़री गांव के मेधावी छात्र उज्ज्वल शुक्ला ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.66 एनटीए स्कोर हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। विषयवार परिणाम में उन्होंने भौतिकी में 98.79, रसायन विज्ञान में 98.24 तथा गणित में 96.49 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।
उज्ज्वल की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। माता कंचन शुक्ला और पिता संदीप शुक्ला ने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को दिया।
शिक्षकों व क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उत्साह देगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment