भरमा निवासी दीपक प्रजापति को मिला जिले का सर्वोच्च विवेकानंद युवा पुरस्कार ‎

SHARE:

भरमा निवासी दीपक प्रजापति को मिला जिले का सर्वोच्च विवेकानंद युवा पुरस्कार

‎युवा कल्याण विभाग व प्रांतीय रक्षक दल जनपद आजमगढ़ के *जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री सुल्तान सिंह* के निर्देशन में,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विवेक रंजन यादव के तत्वावधान में विकास खंड पवई के ग्राम भरमा  निवासी दीपक प्रजापति व मार्टीनगंज के ग्राम लाडपुर जोखू निवासी ललिता जिन्होंने समाज सेवा क्षेत्र जिसमें खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं सहभागिता, सामाजिक वृक्षारोपण,रक्तदान शिवर आयोजन ,स्वच्छता कार्यकम,नशामुक्ति,जैविक खेती,जल संरक्षण,जनसंख्या नियंत्रण ,सौर उर्जा संयंत्रों के उपयोग एवं प्रचार प्रसार,सम्पूर्ण साक्षरता , आपदा प्रबंधन, राष्ट्रीय टीकाकरण व राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता में सहभागिता एवं प्रचार प्रसार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो हेतु जिले का सर्वोच्च युवा सम्मान स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार के लिए चयनित कर 25000 रुपए की धनराशि का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय परिसर आजमगढ़ के तत्वाधान में चल रहे मेगा शिविर/ कैंप में प्रदान किया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment