राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

SHARE:

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
मूर्खि डोभी {जौनपुर} आज श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज मुर्खा डोभी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर छात्र/ छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वासों का विनाश होता है। विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को हासिल करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं। विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह , वरिष्ठ अध्यापक कृपा शंकर सिंह व जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रेमनाथ सिंह, रसायन विज्ञान प्रवक्ता सभाजीत विश्वकर्मा, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह, श्याम बिहारी शुक्ला एवं अन्य अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक /सेविकाएं उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment