वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन।

SHARE:

वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन।

लालगंज (आजमगढ़ ) नगर पंचायत लालगंज के टिकड़गाढ में स्थित सेंट जेवियर इंटर नेशनल स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्धघाटन मुख्य अतिथि श्री राजकुमार बैठा (एसडीएम), श्री भूपेश कुमार पांडे (सीओ), श्री विमल तिवारी (सहायक शिक्षा अधिकारी) निदेशक श्री सुशांत चंद्र जायसवाल एवं श्रीमती पिंकी जयसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्रों उत्कर्ष कुमार वर्मा, सानवी पांडे, श्रद्धा, अरनव सिंह, आरोही आर्य, यशस्वी सिंह, दिव्यांश सिंह, हर्ष राज साहू, अंश विश्वकर्मा, दृष्टि सिंह, स्निग्धा सिंह ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए शानदार वर्किंग मॉडल्स पेश किए। प्रदर्शनी में कक्षा एक से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण: पर्यावरण संरक्षण: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और ‘स्मार्ट सिटी’ के मॉडल्स ने सबका ध्यान खींचा। ऊर्जा के विकल्प: सोलर पैनल, विंड मिल (पवन चक्की) और हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट के जरिए ऊर्जा की बचत के उपाय बताए गए। आधुनिक तकनीक: रोबोटिक्स, ड्रोन, एआई (AI) और सेंसर-आधारित सुरक्षा प्रणालियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य एवं विज्ञान: मानव शरीर की संरचना और आयुर्वेदिक उपचारों पर भी ज्ञानवर्धक चार्ट्स और मॉडल्स दिखाए गए। मुख्य अतिथि श्री राजकुमार बैठा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा आज के छात्र ही कल के वैज्ञानिक हैं। साथ ही इस तरह के आयोजनों से बच्चों में तार्किक सोच और खोजी प्रवृत्ति विकसित होती है। इस अवसर पर कई अभिभावक डॉ ए आर सिंह, डॉ विजय शंकर, अनिल परमार, आदि उपस्थित रहें। प्राचार्या श्रीमती वीना सिंह , प्राचार्य चितरंजन नायक एवं प्राचार्य राहुल राव साथ ही समन्वयक अखिलेश पाठक, श्रीमती सपना शर्मा, अचिंत्य घोष एवं सभी शिक्षक गण सुधीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी सिंह आदि उपस्थित थे। प्राचार्या श्रीमती वीना सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment