चार पहिया वाहन से घायल व्यक्ति की हुई मौत घर मे मचा कोहराम।

SHARE:

चार पहिया वाहन से घायल व्यक्ति की हुई मौत।
लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली के चेवार पूरब स्थित रुद्रपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे साइकिल सवार को पिछे से चार पहिया वाहन ने मारा जोरदार टक्कर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल। स्थानीय लोगों की मदद से सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने मृत घोषिक कर दिया। बता दे की देवगांव कोतवाली के रूद्रपुर निवासी राम नरायन यादव 54 वर्ष दूध बेचने का कार्य करते थे। शुक्रवार की सुबह गांव के दूसरे पुरा मुसऊपुर से दूध दुहवा कर साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। आजमगढ से वाराणसी की तरफ जा रही चार पहिया वाहन ने पीछे से जोर दार टक्कर मार दिया। जिससे राम नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रिया है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई