सरकारी भूमि से तहसीलदार ने हटावाया कब्जा।

SHARE:

सरकारी भूमि से तहसीलदार ने हटावाया कब्जा।
लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खारंग उर्फ चकिया में करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पंचम चौहान द्वारा मंडई और 50 वर्ष से पुरानी चाय की दुकान कर कब्जा किया गया था मामला जब न्यायालय अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व मण्डल आजमगढ़ के संज्ञान आया तब मामले की सुनवाई पूरी करते हुए एडीएम ने सरकारी बंजर भूमि गाटा संख्या 25/0.0090हे.से कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार लालगंज को आदेशित किया गया जिसपर शुक्रवार को तहसीलदार उमेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, लेखपाल दीपक उपाध्याय व अन्य लेखपाल नगर पंचायत अधिकारी व सफाई नायक चंद्रमणि यादव व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर न्यायालय के अनुसार अवैध कब्जा की भूमि जो पुराने स्टेट बैंक के पास लालगंज में स्थित है बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया गया प्रशासन की इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment