जौनपुर महोत्सव 2026: कल किले के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, यहां पढ़े पूरा रूट और पार्किंग प्लान

SHARE:

ए के तिवारी

जौनपुर| दिनांक: 23 मार्च 2026
शाही किला जौनपुर में 24 मार्च 2026 को आयोजित “जौनपुर महोत्सव” के दौरान भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किले के आसपास आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित रहेगा।

 

🚧 इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन (नो एंट्री)

➡️ सद्भावना तिराहा से किले की ओर सिर्फ कार्यक्रम से जुड़े वाहन ही जाएंगे
➡️ अशोक टॉकीज तिराहा से किले की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित
➡️ मानिक चौक से किले की ओर नो एंट्री
➡️ सिपाह से अटाला की ओर सिर्फ कार्यक्रम वाहन
➡️ अटाला तिराहा से किले की ओर नो एंट्री
➡️ सुतरहट्टी तिराहा से सिर्फ कार्यक्रम वाहन
➡️ नगर पालिका दक्षिणी गेट से किले की ओर नो एंट्री
➡️ अहियापुर तिराहा से सुतरहट्टी की ओर सिर्फ कार्यक्रम वाहन
🅿️ यहां करें अपने वाहन की पार्किंग

 

(Advertise)

 

🚗 चार पहिया वाहन:
🔹 पंचहटिया / सिपाह / मल्हनी से आने वाले → राज महल के पीछे पार्किंग
🔹 जफराबाद / लाइनबाजार से आने वाले → गहना कोठी (सद्भावना तिराहा के पास)
🔹 भंडारी / मछलीशहर / सिकरारा / बदलापुर से आने वाले → शिया कॉलेज पार्किंग
🔹 मड़ियाहूं से आने वाले → केरारवीर मंदिर के आगे सड़क किनारे व मिथिलेश पार्किंग

 

(Advertise)

 

🏍️ दो पहिया वाहन:
🔸 शेराज पार्किंग
🔸 राज कॉलेज पुलिस चौकी के सामने मैदान
⭐ VIP वाहन:
🔸 किले के पीछे राइवर अब्बास पार्किंग
📢 जनता के लिए जरूरी सूचना
✔ बिना पास वाले वाहन किले के पास न ले जाएं
✔ तय पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें
✔ ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें
🔥 सरल भाषा में समझिए
👉 किले के आसपास आम गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी
👉 पहले से तय पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करनी होगी
👉 गलत रूट लेने पर परेशानी हो सकती है।

 

: यातायात विभाग जौनपुर

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment